नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अब दिन भर की तेज धूप से तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। लेकिन, दिल्ली में इन दिनों तेज सतही हवाएं चल रही हैं। उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली ये हवाएं अपने साथ पहाड़ों की हल्की ठंडक भी साथ ला रही हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में बहुत तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही है। दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.