भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मंगलवार की सुबह से दोपहर बाद दो बजे तक आंशिक बदरी के बीच धूप-छांव का दौर चल रहा था। इस दौरान गर्मी व उमस लोगों के पसीने छुड़ा रही थी। दोपहर बाद करीब ढाई बजे आसमान में काले-काले बादल छाए। इस दौरान हल्की फुहार भी पड़ी, लेकिन ये फुहारें गर्मी व उमस के तेवर को कम करने के बजाय और बढ़ा दी। शाम करीब 4:50 बजे काले-काले बादल छा गये। 15 से 20 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवाएं बहीं तो मेघ गर्जन शुरू हो गया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश की रफ्तार थमी और रिमझिम फुहारों में तब्दील हो गई और मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश को मौसम विभाग के पैमाने पर 17.0 मिमी मापा गया। 0.8 डिसे नीचे आया दिन का तापमान तो 1.6 डिसे लुढ़का रात का पारा बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.