सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- बेहट। पिछले एक सप्ताह से लगातार सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात से ही क्षेत्र को घने कोहरे की चादर ने पूरी तरह ढक लिया था जो रविवार को दिन भर जारी रहा। जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सर्दी के बढ़ते सितम से क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। ठंड के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे, जिसके चलते कस्बे के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अलाव जलाकर तापते हुए ग्राहको का इंतजार करते नजर आए। सहारनपुर से गंदेवड चौराहे तक दिल्ली यमुनोत्री स्टेट हाईवे पर फोरलेन का कार्य तेजी से चल रहा। निर्माण के चलते हाईवे पर वाहनों के आवागमन के लिए कुछ जगह पर वनवे है,जहां हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहा है। अभी तक हाईवे बनाने वाली कंपनी या पीडब्ल्यूडी विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.