उन्नाव, जून 2 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर में पूरे दिन धूप और बादल का सिलसिला चलता रहा। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि मौसम में नमी बनी हुई है। दो दिनों से धूप छांव का सिलसिला जारी है। रविवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन उमस का पहरा जारी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 44 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। दोपहर में उमस चरम पर रही। उमस के कारण लोग घरों से जरूरी काम से ही बाहर निकले।गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शरबत और आम का पन्ना आदि का सेवन करते देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.