नई दिल्ली, जनवरी 21 -- अगर आप 40 की उम्र के पास पहुंच रही हैं और धीरे-धीरे शरीर पियर शेप में दिखने लगा है। तो वक्त है खुद पर ध्यान देने का, क्योंकि डाइट के खराब ना होने के बाद भी लोअर बेली, हिप और जांघ पर अगर फैट स्टोर हो रहा तो ये क्रॉनिक स्ट्रेस का कारण हो सकता है। 5 तरह से स्ट्रेस शरीर को फैट स्टोरेज मोड पर डाल देता है। जिसकी वजह से हिप्स और थाइज के आसपास फैट जमा होता है। जिसे कम करना भी महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। डायटीशियन मनप्रीत कौन ने जो कि हार्मोन एंड गट हेल्थ एक्सपर्ट हैं। इंस्टाग्राम पेज पर इन्होंने महिलाओं के धीरे-धीरे बॉडी के पियर शेप में कन्वर्ट होने से जुड़े कारणों को शेयर किया है।5 तरह से स्ट्रेस हिप्स, जांघ और लोअर बेली पर फैट जमा करता हैहाई कॉर्टिसोल ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से शरीर में हाई कॉर्टिसोल का निर्माण ...