बहराइच, फरवरी 9 -- बहराइच। दरगाह थाने के काजी कटरा निवासी रियासत अली पुत्र सहादत अली का परिवार बाहर गया था। जबकि वह पांच फरवरी को घर पर ताला लगा काम पर चले गये थे। दोपहर बाद घर आए तो ताला टूटा मिला। चार थान सोने व छह थान चांदी जेवर गायब मिले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...