दुमका, मई 5 -- रानेश्वर। रानेश्वर थाना क्षेत्र के पथरा गांव में रविवार को दिन दहाड़े आभूषण चोरी का प्रयास किया गया। शोरगुल करने के बाद महिला चोर को पकड़ लिया गया और सभी आभूषणों को बरामद कर लिया गया। रानेश्वर के पथरा गांव के एक घर में कई महिलाएं छोटे छोटे बच्चे को साथ लेकर घुस गयी और घर की महिला से पीने की पानी मांगी गई। घर की महिला उक्त महिलाओं के लिए पीने की पानी निकालने कमरे के अंदर चली गई। इस बीच महिलाएं घर में मौजूद आभूषण को एक छोटा बक्से से उड़ा लिया गया। आभूषण लेकर महिलाएं अपने बच्चों के साथ तेज गति से भागने लगी। इस पर गृहणी को संदेह हुआ और चेक की तो पता चला कि बक्से से सोने के आभूषण को चुरा लिया गया है। गृहणी ने जोरशोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लोग जुट गए और भाग रही महिला को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने महिला व बच्चे को पकड़कर रखा औ...