देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बांकी फुलवरिया में भूमि विवाद में चार दिन पहले दिन-दहाडे हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर फरार चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बांकी फुलवरिया में भूमि विवाद में 24 जनवरी की दोपहर रायफल से फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी, वरना बड़ी घटना हो जाती। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि मुख्य आरोपी अशोक पांडेय पुत्र विश्वनाथ पांडेय निवासी बांकी फुलवरिया बैतालपुर पूर्वी रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.