एटा, फरवरी 9 -- किशोर की हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। मोबाइल के माध्यम से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आरोपी का अभी तक मोबाइल भी नहीं मिला है। सीडीआर से भी पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले एक विवाद भी हुआ था। जांच में जुटी टीमों को विवाद की जानकारी हुई थी। इसी पहलू पर पुलिस ने जांच की। जानकारी की कि वह लोग अभी कहां पर है। बताया जा रहा है कि वह लोग अब कहीं दूर रहते है। इसके चलते पुलिस अन्य पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। मृतक की सीडीआर से भी पुलिस को कोई खास सबूत हाथ नहीं लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की सोशल एप के माध्मय से किसी से बात हुई थी। मोबाइल नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। निधौली कलां पुलिस का कहना है कि मामले की कई पहलुओं पर जांच की...