रांची, नवम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। सुबह के समय कोहरा भी छाने का पूर्वानुमान है। बाद में सामान्यत: आसमान में बादल भी छा सकते हैं। धुर्वा इलाका खुला क्षेत्र होने के चलते ठंड का अससास ज्यादा होगा और न्यूनतम पारा 9 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि दोपहर में राहत रहेगी। लेकिन दिन ढलने के साथ ठंड परेशान कर सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से स्टेडियम में जाते समय गर्म कपड़े पहनकर अपने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार मैच वाले दिन रांची में अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि धुर्वा इलाका खुला क्षेत्र होने के चलत...