वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा की रफ्तार कम होने से बुधवार दिन में ठंड कम महसूस हुई। लोगों ने खुली जगहों और छत पर गुनगुनी धूप का आनंद लिया, लेकिन शाम होते-होते सर्दी फिर बढ़ गई और रात में सड़कें और बाजार जल्दी सूने हो गए। बाबतपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो क्रमशः सामान्य से 0.6 और 2.5 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हवा धीमी होने से तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री और गिरावट संभव है।लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवा शुष्क होने के कारण तापमान तेजी से गिराती है। आने वाले दो-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.