मोतिहारी, नवम्बर 12 -- मोतिहारी। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को लेकर मंगलवार को वोटरों में खूब उत्साह दिखायी दिया। शहरी क्षेत्र में सुबह में मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ कम दिखी। दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार भी लंबी होती गयी। वहीं, शहर के वैसे मतदान केंद्रों जहां मुस्लिम आबादी अधिक है, वहां, वोटरों की लंबी कतार सुबह से लग गयी थी। बुर्कानशीं महिलाएं भी बड़ी तादाद में कतार में लग अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं। सुबह 7 बजे शहर के छतौनी के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिकरहना का कार्यालय स्थित बूथ संख्या 138 पर मतदाताओं की भीड़ नहीं थी। यहां इक्का-दुक्का ही मतदाता पहुंचे थे। वहीं, धर्मसमाज संस्कृत उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर सुबह 8:40 बजे नजारा कुछ अलग था। यहां बूथ संख्या 145 व 148 पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.