बरेली, अप्रैल 5 -- गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिन का तापमान बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया, जबकि 24 घंटे में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रात का तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप में लोग बचते नजर आए। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के अंदर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। अप्रैल की शुरूआत से ही तापमान बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है। रात में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हुई है। गुरुवरा को रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था। जो शुक्रवार को बढ़कर 18.1 डिग्री सेल्सियस पर पह...