भागलपुर, अक्टूबर 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते चार दिन से दिन एवं रात के तापमान में लगातार कमी हो रही है। बुधवार को दिन का मौसम शुष्क बना रहा तो आसमान साफ होने के कारण रात में पड़ी ओस से रात गीली रही। हालांकि भोर व सुबह में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा और दिन ब दिन दिन एवं रात का तापमान धीरे-धीरे करके नीचे आएगा। दिन एवं रात के तापमान में मामूली गिरावट बीते 24 घंटे के दौरान दिन का पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस तो रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: एक व 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बुधवार की सुबह साढ़े आठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.