लखनऊ, दिसम्बर 19 -- कड़ाके की सर्दी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। गुरुवार को घने कोहरे से थोड़ी राहत मिली। दिन में हल्की धूप रही लेकिन बर्फीली पछुआ की रफ्तार बढ़ने से गलन बढ़ गई। दिन का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा। दिन में धूप का लुत्फ लेने छत या बालकनी पर निकलने वालों को बर्फीली हवा ने गुनगुनाहट नहीं महसूस होने दी। घर और दफ्तर के भीतर बिना हीटर या ब्लोअर गलन दिन में भी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार हवा के निचले क्षोभमंडल में अस्थिरता आई है। साथ ही देश के पश्चिमी एवं संलग्न मध्य भाग पर मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तृत प्रति-चक्रवात की स्थिति है। ऊपरी क्षोभमंडल में उत्तर भारत से होकर गुजर रही उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के मिलेजुले प्रभाव से घना कोहरा हो ...