प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लू का कहर जारी है। तेज धूप का जनजीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है। रविवार को तेज धूप और गर्म हवा से दोपहर में राह चलना मुश्किल रहा। प्रशासन की ओर से भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में गर्मी से उल्टी, दस्त, घबराहट वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और शनिवार रात न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान के वृद्धि दर्ज की गई। तीन दिन में 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बढ़ गया। यानी 15 मई को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार रात को 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में कम हो रहे अंतर से गर्मी के साथ उमस से बढ़ गई है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.