सहारनपुर, मई 9 -- बेहट कस्बे की शिक्षण संस्था कलावती शकुंतला देवी सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी का गुरुवार को सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें दिनेश सिंघल अध्यक्ष व मोहित जैन को प्रबंधक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई । इनके अलावा कार्यकारिणी में देवीचंद गुप्ता, विनोद मित्तल व अनिल सिंघल को संरक्षक बनाया गया है, जबकि अवनीश अग्रवाल उपाध्यक्ष, रमन शर्मा उप प्रबंधक, कवींद्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। सदस्यों में पूरण सिंह, इंदु गुप्ता, कुलदीप चौहान, हिमांक गर्ग, विजेंद्र सैनी, मुकेश चुघ, देवेंद्र राणा, सचिन गर्ग, गुलशन भारती तथा पदेन प्रधानाचार्य के नाम शामिल है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विद्यालय में स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.