प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल शरद सरन ने सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर दिनेश यादव को प्रदेश महासचिव और संतोष आर्मी को प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दिनेश यादव पहली बार प्रयागराज आए तो उनका पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अमरनाथ यादव आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.