हापुड़, मार्च 8 -- धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ में महिला दिवस मनाया गया। जिसमें अनेक प्रकार के भजन, गीत, कविता प्रतियोगिता, ज्ञान बुद्धि परीक्षा अनेक प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने जीवन के अनेक महत्वपूर्ण जीवन के उतार-चढ़ाव और संघर्ष के बाद अपनी उपलब्धि हासिल करने की प्रेरित कहानी सुनाकर सभी को प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ.आकांक्षा त्यागी ने विद्यालय प्रांगण में मौजूद सभी माता और बहनों का हृदय की भावना के साथ आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूज्य माना गया है। सभी माता को प्रेरित करते हुए कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि अपनी बेटियों के साथ-साथ समाज की अन्य सभी बेटियों को सफलता के लिए स्वतंत्र अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.