बागेश्वर, दिसम्बर 12 -- जिले की परिवहन शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार अपर पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सीएस घोडके ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में उन्हें अपर उप निरीक्षक पद के अलंकरण किया। अग्रिम दायित्वों व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दिनेश कुमार वर्ष 1992 में आरक्षी के पद पर उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए। वर्ष 2023 में यह मुख्य आरक्षी परिवहन शाखा के पद पर इनकी पदोन्नति हुई। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.