देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की सांगठनिक और चुनावी बैठक रविवार को बाबा राघव दास इण्टर कालेज में हुई। जिसमें पुन: दिनेश कुमार त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष, विजय भारत सिंह को जिला मंत्री व अभिषेक पाण्डेय को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शिक्षक संघ के आय-व्यय निरीक्षक पद पर गोरखनाथ गुप्ता को, उपाध्यक्ष पद पर रवि प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, धनन्जय उपाध्याय, महेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र सिंह, विमलेन्दु दीक्षित व नीरजा सिंह को मनोनित किया गया। वहीं संयुक्त मंत्री पद पर विमलेश यादव,भारत सिंह, धर्मेन्द्र मौर्य,डॉ. सीमा पाठक, आशीष सरोज, प्रमोद कुमार व नवीन चन्द्र शर्मा मनोनित हुए। चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार राय ने कहा कि लोकतंत्र किसी भी संगठन के लिए आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया से संगठन में गतिशील...