रांची, फरवरी 21 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की ओर से बेहतर इलाज को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से कोर्ट को बताया गया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन के तहत दिनेश गोप के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में डाक्टर से अप्वाइंटमेंट तय हो गया है। इसके लिए तीन मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। कैदी को इलाज के लिए सुरक्षित रूप से दिल्ली ले जाने के लिए पर्याप्त पुलिस उपलब्ध कराने के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुमति मांगी गई है। दिनेश गोप मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मेदिनीनगर जेल अधीक्षक को निर्देश दिया था कि वह दिनेश गोप का बेहतर इलाज एम्स दिल्ली में कराने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताय...