देहरादून, मई 24 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशल को श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। कौशल युवा कांग्रेस देहरादून के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं व प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से पार्टी का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को दिनेश कौशल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, किशोर उनियाल, पूनम कंडारी, कांति बल्लभ भट्ट, मनीष गर्ग, शैलेन्द्र नौटियाल, अर्जुन शर्मा, धर्मपाल घाघट, मदन मोहन कोहली आदि ने दिनेश को उनके मनोनयन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...