रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- दिनेशपुर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 4.20 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार रात आनंदखेड़ा तिराहे के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गदरपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। उसे पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी शर्ट की जेब से 4.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने अपना नाम आकाश मिस्त्री वार्ड नंबर दो बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक को सीज किया गया। पुलिस टीम में एसओ नंदन सिंह रावत, एसआई प्रदीप भट्ट आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.