रुद्रपुर, सितम्बर 11 -- दिनेशपुर, संवाददाता। विधायक अरविंद पांडे ने दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी के अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन किया। विधायक ने आयोजकों से दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्यता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। महोत्सव 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। गुरुवार को दुर्गा मंदिर परिसर में विधायक अरविंद पांडेय ने गणमान्य लोगों के साथ फीता काटकर अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव बंगाली समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। दिनेशपुर क्षेत्र में सात स्थान पर दुर्गा पूजा होती है। उन्होंने छह दिवसीय मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की बात कही। यहां संरक्षकों में चंद्रकांत मंडल, रोहिताश मलिक, तारक बाछाड़, सीमा सरकार तथा स्थाई कमेटी अध्यक्ष सरोज मंडल, उत्सव कमेटी अध्यक्ष रोहित मंडल के अलावा सुभाष व्यापा...