रुद्रपुर, मार्च 12 -- दिनेशपुर। नगर के वार्ड-3 स्थित दुर्गा मंदिर मे महिला बैठकी होली का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर महिला होल्यारों ने होली गीतों और भजनों से समां बांध दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक संस्कृति को जीवंत कर दिया। महिला होल्यारों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ की महिलाओं को अपनी संस्कृति और कला को लोगों तक पहुंचाना है। महिलाओं ने सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में, गणपति गौरी महेश मनाऊ इन संग पूजो, घर-घर में धूम मचाई रे आज हमारे घर होली आई रे, और चन्दा छुप मत जाना जैसे होली गीतों से उत्साह का माहौल बनाया। ढोलक की थाप पर महिलाओं ने होली गायन किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में वार्ड नंबर 3 दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष बबली गोस्वामी, अध्यक्ष बबली गोस्व...