रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- दिनेशपुर, संवाददाता। नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी व पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हिमांशु मंडल का शुक्रवार रात्रि निधन हो गया है। हिमांशु मंडल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। क्षेत्र के तमाम रंगकर्मी समेत व्यापारी संगठन एवं तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त की। विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन समय तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया। शनिवार को जफरपुर मार्ग स्थित मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में सुभाष व्यापारी, शंकर चक्रवर्ती, डॉ. गुरुवचन लाल खुराना, मयंक अग्रवाल, सरोज मंडल, काजल राय, काली पद विश्वास, दिवेन्दु मंडल, मास्टर नित्यानंद मंडल, डॉ. सुधीर राय, सु...