रुद्रपुर, फरवरी 15 -- दिनेशपुर, संवाददाता। आदिवासी बुक्सा समुदाय की आस्था के केंद्र रामबाग के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम रविवार दिन भर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगा। नगर के वार्ड दो, पांच, तीन, सात और नौ स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा। कांवड़ियों ने गांव, मोहल्ले में भंडारे का आयोजन कर कांवड़ पूजा का समापन किया। वहीं गदरपुर मटकोटा मार्ग रामबाग क्षेत्र में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भंडारा लगाया। वहीं दिनेशपुर वार्ड पाच स्थित कालीमंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग में गंगोत्री तथा हरिद्धार से लाए गंगाजल दर्जनों भोले ने जलाभिषेक किया। यहां बलविंदर साहू, साधन मृधा, नित्यानंद मंडल, राकेश सिंह, बाबू सिंह त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.