रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- दिनेशपुर। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आईटीआई मैदान में चल रही रामलीला में दशहरे के मौके पर अहंकारी रावण के पुतले को दहन किया गया। आईटीआई मैदान में स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री रामलीला का मंचन किया गया था। गुरुवार को दशहरा पर नगर के शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में अहंकारी रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया। इससे पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यहां कमेटी अध्यक्ष अशोक कालरा, योगेश मिगलानी, विशम्भर लाल मिगलानी, केएन मिश्र, अनिल रौतेला अरोरा, भोला शर्मा, अशोक अरोड़ा, राजेश नारंग, दीपक चावला, अमित मक्कड़, दीपक मक्कड़, गोपाल चक्रवर्ती, प्रमोद अरोरा, अशोक कालरा, अश्विन शर्मा, हिमांशु सरकार, विकास छाबरा, विकास अरोरा, प्रमोद अरोरा, अभिषेक नारंग, तरुण सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.