मधुबनी, जनवरी 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की फौकानिया और मौलवी परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को मधुबनी जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दूसरे दिन विभिन्न संकायों के छात्रों ने अरबी, उर्दू और दिनीयात प्रथम विषय की परीक्षा दी। परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा, जिससे छात्रों को उत्तर लिखने में सुविधा हुई। शबनम खातून, आसमां खातून, निशां परवीन व अन्य ने बताया कि अरबी और उर्दू विषयों में व्याकरण, अनुवाद और लघु-दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का संतुलित समावेश था। दिनीयात प्रथम के प्रश्नों में बुनियादी धार्मिक अवधारणाओं, आयतों और हदीसों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जो सीधे सिलेबस से थे। अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.