सासाराम, अक्टूबर 3 -- दिनारा, एक संवाददाता। विजयदशमी पर गुरुवार को नगर पंचायत स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में महावीर झंडा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। झंडा उत्सव जुलूस महावीर स्थान से प्रारंभ होकर बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, गांव भ्रमण, बाजार समिति, थाना परिसर, कुंड चौक व नेशनल हाईवे होते हुए पुनः महावीर मन्दिर पहुंच सम्पन्न हुआ। झंडा उत्सव में गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी। इस दौरान समाज के लोगों ने आपसी सद्भाव के साथ पारंपरिक कलाओं गदका-बनैठी का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.