दरभंगा, नवम्बर 1 -- दरभंगा/तारडीह, हिटी। मोंथा साइक्लोन के असर से जिले में गुरुवार की देर रात से लेकर लगातार बारिश हो रही है। इससे जिले के अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान गिरने से लोगों को ठंड का भी अनुभव हो रहा है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, धान व रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी जमा होने से सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। उधर, लगातार बारिश और आंधी के कारण किसानों की धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। बारिश से खेत में पानी जमा हो गया है। इससे फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। यह स्थिति किसानों के लिए भारी नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.