प्रयागराज, अप्रैल 14 -- करछना, हिन्दुस्तान संवाद। इसौटा गांव में दलित युवक की हत्याकांड के दूसरे दिन सोमवार को भी आक्रोश व तनाव का माहौल रहा। मृतक के परिजन व ग्रामीण पूरे दिन हंगामा करते रहे। आरोपितों के घर पर धावा बोलने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों ने चक्काजाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम पुलिस ने हत्याकांड मामले में आठ आरोपियों को जेल भेज दिया। एक नामजद फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। करछना थाना क्षेत्र के इसौटा गांव में अशोक कुमार के पुत्र देवी शंकर का रविवार की सुबह बगीचे में अधजला शव मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को राजनीतिक दलों के नेताओं व जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दोपहर लगभग 12 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.