आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। रमजान के पहले दिन गुरुवार को रोजा रखने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। अलसुबह सहरी के वक्त से ही घरों में रौनक रही और दिनभर रोजेदार अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे। शाम होते ही इफ्तार की तैयारियां शुरू हो गईं। खजूर, शरबत एवं पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बना दिया। दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इसके बाद मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। सरायमीर संवाददाता के अनुसार, रमजान के मुकद्दस महीने में छोटे-छोटे बच्चों में रोजे रखने को लेकर काफी उत्साह दिखा। मस्जिदों में तरावीह व फज्र की नमाज के बाद तिलवात के लिए बच्चों एवं बुजुर्गों की भीड़ देखने को मिली। बाजारों में इफ्तार के लिए पपीता, केला, सेब, अंगूर, तरबूज, जलेबी, शाही खुरमा, पकौड़ी, चना आदि की खरीदार...