बागपत, जुलाई 17 -- बागपत में मौसम का मिजाज बुधवार को भी बदला-बदला नजर आया। दिनभर तेज धूप निकली रही, जिसके चलते लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल बने रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी-कूलर का सहारा लेते नजर आए, वहीं, शाम के तीन बजते ही मौसम ने करवट बदल ली। आसमान काले बादलों से पट गया। देखते ही देखते बूंदाबांदी होने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी बारिश हो रही है, तो कभी तेज धूप निकल रही ही। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बुधवार को लोग सोकर उठे, तो आसमान में काले बादलों का डेरा मिला। जो चंद घंटों बाद ही बादल छट गए और तेज धूप निकल आई। जिसके बाद लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल हो गए। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी-कूलर का सहारा लेते नजर आए, लेकिन जैसे ही शाम के तीन बजे आसमान काले ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.