हरदोई, दिसम्बर 28 -- हरदोई, संवाददाता। रविवार को दिनभर मौसम साफ न होने और दिन-रात पाला गिरने से सर्दी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। सुबह से ही घने कोहरे और धुंध के कारण धूप के दर्शन नहीं हो सके। आसमान में बादल छाए रहने से दिनभर हल्की फुहार जैसी स्थिति बनी रही, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता सुबह 95 प्रतिशत और शाम को 93 प्रतिशत रही, जबकि दृश्यता 200 से 300 मीटर के बीच दर्ज की गई। गलन भरी ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। दिनभर ठंडी हवा और नमी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में चहल-पहल कम रही। वहीं सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.