गिरडीह, दिसम्बर 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। लोगों को धूप का दर्शन देर से हो रहा है। इससे दिनचर्या भी लोगों की बदल रही है। बढ़ती ठंड के साथ शहर की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। लोगों को दैनिक कार्य को करने में भी परेशानी हो रही है। ठंड से हर तबका बेहाल है। आम जीवन भी प्रभावित हो रहा है। शहर की लगभग दुकानें सुबह देर से खुल रही है और शाम ढलते ही बंद भी हो रही है। सोमवार को साढ़े नौ बजे लोगों का धूप का दर्शन हुआ। दिनभर आसमान में धुंध छाया रहा। धूप कभी निकली भी तो एकदम हलकी सी। उससे तपन गायब था। इसके पूर्व कनकनी हवा ने लोगों को घरों में कैद रखा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बच्चों को स्कूल जाने में ठंड खूब सताई। इधर ठंड से बचने को हर तबका जीवन रक्षा में लगा है, वहीं गरीब और मजदूरों के ल...