कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। गुरुवार की सुबह से चली तेज पछुआ के चलते ठंड एक बार फिर से बढ़ती दिखी। दिनभर तल्ख धूप होने के बावजूद लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। बदन से गायब हो चुके गर्म कपड़ों फिर लोगों ने धारण कर लिया। इतना ही नहीं सुबह-शाम कुछ गांवों में लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। फरवरी माह के पहले सप्ताह में हो रही तल्ख धूप के चलते दिन की ठंड पूरी तरह से गायब हो चुकी थी। लोगों को ठंड का एहसास सुबह-शाम ही हो रहा था। तल्ख धूप के चलते लोग दिन में गर्म कपड़े पहनना भूल गए थे। गुरुवार की सुबह मौसम में अचानक तब्दीली देखने को मिली। सुबह से शाम तक चली तेज पछुआ हवाओं ने एक बार फिर मौसम ठंडा कर दिया। दिनभर तेज हवाओं के चलने से खिली धूप बेअसर रही। दिन में भी ठंड का एहसास होने पर लोगों को फिर से गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.