बदायूं, जून 18 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में दिन भर गर्मी ने लोगों को बेहाल किया, वहीं शाम को आसमान में छाए बादलों ने भी लोगों को राहत नहीं दिलाई। मगर देररात तक गर्मी से परेशान रहे। इसके बाद अचानक से मौसम का मिजाज बदला और बारिश हो गई। करीब आधा घंटा की बारिश एवं ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं रात्रि के समय बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा है। पिछले सप्ताह के मुताबिक तापमान में तो गिरावट रही है क्योंकि बीते दिन बारिश हुई थी। इसके बाद भी जिले में गर्मी से राहत नहीं रही है। अधिकतम 36 डिग्री तापमान ने जनमानस को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी रही। दोपहर के समय भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते लोग पसीना-पसीना होते रहे। गर...