बागपत, जुलाई 5 -- बागपत में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से शाम तक लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर के समय लोगों के शरीर से पसीना टपकता रहा, लेकिन शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। एकाएक आसमान काले बादलों से घिर गया और बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल बने हुए है। आलम यह है कि दोपहर के समय उमसभरी गर्मी के चलते लोगों के शरीर से पसीना टपकता रहता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी-कूलर का सहारा लेते नजर आ रहे है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल बने रहे। उनके शरीर से पसीना पानी की तरह टपकता रहा। राहत पाने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और एसी-कूलर का सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.