चंदौली, जून 21 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम मेहरबान है। पुरवा हवा के साथ आसमान में छाए बादल से तापमान में गिरवाट हुई है। मौसम विज्ञानी इसे प्री मानसून की धीरे-धीरे दस्तक मान रहे हैं। शुक्रवार को जिले में दिनभर बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। वहीं वनांचल क्षेत्र शहाबगंज, चकिया, नौगढ़ सहित आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हुई जिससे मौसम पूरे दिन सुहाना बना रहा। वहीं बादल छाने से गर्मी और तपिश से राहत है। हालांकि उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। आसमान में बादल छाने से पारा भी लुढ़का है। बादल छाने से सात से दस डिग्री की तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले दिनों पारा 43 डिग्री पहुंच गया था वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को काफी राहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.