संभल, जून 19 -- जनपद में बुधवार की सुबह से आसमान में छाए काले बादलों ने जहां आम लोगों को हल्की राहत दी, वहीं मक्का की फसल सूखा रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी। सुबह से मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन दोपहर होते-होते हल्की धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए छांव, शरबत, ठंडे पानी व अन्य देसी उपायों का सहारा लेते दिखे, लेकिन उमस की वजह से कोई खास राहत नहीं मिली। दोपहर में गर्मी की वजह से बाजारों में चहल पहल काफी कम दिखाई दी। सुबह से शाम तक कई बार बादल बने और बिना वर्षे ही चले गए। लोगों को लगा की अब बारिश हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी बीच आसमान में मंडराते बादलों ने मक्का की फसल की कटाई और निकासी कर रहे किसानों को चिंता में डाल दिया। इन दिनों जनपद में मक्का की फसल की निकासी जोरों पर है। कई किसान सड़कों, खेतों और खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.