गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।जिला मुख्यालय सहित अधिसंख्य हिस्सों में रविवार को आसमान में बादल छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अपेक्षाकृत अधिक ठंड थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था। ठंड के कारण लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान बताया गया है। विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, 13 फरवरी को 14 और 14 फरवरी को 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान बताया गया है। वहीं बारिश भी होने की उम्मीद है। उसी तरह त...