अमरोहा, फरवरी 28 -- गुरुवार सुबह जिले में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में ठंडक महसूस की गई। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। इस बीच सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात से मौसम में बदलाव का दौर देखा जा रहा है। रातभर आसमान में बादल छाए रहे। गुरुवार सुबह भी घने बादलों के बीच हुई। सुबह नौ बजे के बाद से तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। बादलों के छाने से मौसम सुहावना बना है। उधर मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम के बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.