पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- पूरनपुर। पोती को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही बुजुर्ग महिला के कान से दो बाइक सवार उचक्कों ने कुंडल छीन लिए। विरोध करने पर बाइक सवार धक्का देकर फरार हो गए। गिरने से महिला का कूल्हा टूट गया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायल महिला को उपचार के लिए पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखदासपुर की लक्ष्मी देवी पत्नी सुम्मेर सिंह (70)की पोती देविका प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की तरह सोमवार को भी लक्ष्मी देवी अपनी पोती देविका को स्कूल छोड़कर घर वापस जा रहीं थी। गांव में पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार ने झपटटा मारकर उनके कुंडल निकाल लिए। लक्ष्मी देवी ने दोनों का विरोध किया। दुस्साहस दिखाते हुए उच्क्कों ने उनके कान से दोनों कुंडल निकाल निकाले और धक्का दे दिया। सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.