जहानाबाद, जनवरी 31 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार शकूराबाद से दिनदहाड़े दुकान के काउंटर से पैसे चुराता एक चोर पकड़ा गया है। पकड़ा गया चोर परसबीघा थाना क्षेत्र के पंडित बीघा गांव निवासी 20 वर्षीय सुबोध कुमार बताया जाता है। जिसे दुकानदार शंभू प्रसाद ने पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति ने दुकानदार शंभू प्रसाद से 5 किलो चावल, 5 किलो रिफाइंड और चार बंडल पत्तल मांगा। जब वह पत्तल लेने दुकान के ऊपर तले लौट रहा था तो देखा कि उक्त युवक ने उनके काउंटर से पैसा निकाल कर अपने पैकेट में रख रहा है। तब उन्होंने हल्ला करते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति के हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ से पता चला कि उक्त युवक परस बीघा थाना क्षेत्र के पंडित बीघा ग...