मुंगेर, फरवरी 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। चोरों की गिरफ्तारी के साथ ही चोर-पुलिस का खेल भी जारी है। दौलतपुर के गली नंबर एक स्थित एक मकान में दिनदहाड़े की गयी चोरी घटना में पुलिस ने एक चोर की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने चोर के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चोर भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के सबौर प्रेम नगर वार्ड नंबर 2 निवासी सोरन साव का पुत्र अमित कुमार है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की घटना दौलतपुर गायत्री नगर स्थित वार्ड नंबर एक निवासी स्व. अजय कुमार बिंद की पत्नी जयवंती देवी के घर में हुई थी। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 2.05 बजे की उस समय हुई, जब घर में चोर अमित प्रवेश कर गया। घर से पीतल का दो सूप, एक फूल कांसा का थाली, एक फुल सेट कांसा...