गढ़वा, मार्च 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पास सोमवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात लुटेरों ने एक राहगीर से 2.50 लाख रुपये की लूट की। लुटेरों की योजना पर तब पानी फिर गया जब पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी दिलीप चौधरी छत्तीसगढ़ जाने के लिए गढ़वा आए थे। वह रंका मोड़ के पास एक टेंपो से उतरे और बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान जवाहर भोजनालय के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बहाने से मोबाइल मांगा। दिलीप चौधरी ने जैसे ही मोबाइल दिया दोनों लुटेरों ने उनके गले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.