जहानाबाद, मार्च 24 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के 32 भंवरिया और अंबेदकर चौक के बीच संचालित एक होटल के पास से सोमवार की शाम करीब चार बजे अपराधियों ने एक व्यक्ति की बाइक की दिनदहाड़े चोरी कर ली। इस संबंध में राजा बाजार सत्संग नगर रोड नंबर एक के निवासी उत्पल कुमार नामक युवक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने की पुलिस को सूचना दिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। ऊक्त युवक ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने एक स्टाफ अनीश कुमार को समोसा लाने के लिए भेजा था। उसने बाइक एक होटल के बाहर खड़ी की थी। समोसा लेकर जब होटल से बाहर आया, उतने ही देर में उनकी गाड़ी की चोरी कर ली गई थी। उन्होंने हल्ला किया। खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तब इसकी सूचना उन्होंने नगर। थाने की पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.