मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- । थाना क्षेत्र के खुसरोपुर रोड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े कूड़ा डालने गई एक महिला को नकाबपोश बदमाशों ने दबोच लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के साथ छीना-झपटी की और उसे ईख के खेत में खींचने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शरीर पर कई जगह कट के निशान पाए गए हैं घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और घण्टों तक ईख के खेतों में कॉम्बिंग की। वहीं, मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला से पूछताछ कर मामले की जाँच शुरू कर दी है चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.